फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APECET 2020: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की 'आंसर की' जारी

Wed, 16 Sep 2020 10:43 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (APECET) 2020 की 'आंसर की' जारी की। इस परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार अपनी 'आंसर की' डाउनलोड करके प्रश्नों के उत्तर को चैलेंज दे सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 17 सितंबर 2020 यानी री आज शाम पांच बजे तक किसी प्रश्न के उत्तर को चैलेंज दे सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को  apecet2020keyobjections@gmail.com पर मेल करना होगा। काउंसिल ने चार सितंबर को विभिन्न केंद्रों पर AP ECET की परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन


AP ECET 2020 की 'आंसर की' ऐसे चेक करें
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in
-यहां अभ्यर्थियों को होम पेज पर ही आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आंसर की खुल जाएगी।

AP ECET 2020 उत्तर कुंजी में प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति ऐसे दर्ज कराएं
-उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
-इसके बाद 'आंसर की' में दिए गए प्रश्नों के साथ अपने उत्तरों का मिलान करना होगा।
- अगर आपको लगता है कि आपने प्रश्न का सही उत्तर दिया है, लेकिन उसे गलत कर दिया गया है, तो आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- आप apecet2020keyobjections@gmail.com पर सबूत के साथ सही उत्तर को ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें