फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP TET Result 2024: आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे हुए जारी, पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

Mon, 04 Nov 2024 04:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP TET Results 2024: आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आज सोमवार 4 नवंबर को आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन
AP TET Results 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP TET Results 2024: स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश ने आज आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET) 2024 का परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (aptet.apcfss.in) के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जुलाई सत्र के लिए एपी टीईटी 2024 परिणाम 2 नवंबर को जारी होने वाला था। हालांकि, परिणाम लिंक 4 नवंबर को सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवारों को एपी टीईटी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे उपयोगकर्ता आईडी, जन्म तिथि और सत्यापन कोड दर्ज करना होगा।

आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के स्कोरकार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, हॉल टिकट नंबर, श्रेणी, प्रयास किया गया पेपर, प्राप्त अंक, योग्यता की स्थिति और प्राप्त प्रतिशत जैसे विवरण शामिल होंगे।

विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा
एपी टीईटी जुलाई 2024 परीक्षा 3 से 21 अक्तूबर तक प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक  और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। पेपर 1 ए और 1 बी कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किए गए थे, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए आयोजित किया गया था।

पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
एपी टीईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। पिछड़े वर्ग (BC) के उम्मीदवारों को 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन

परिणाम ऐसे करें डाउनलोड 
परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
  • एपी टीईटी 2024 स्कोरकार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • एपी टीईटी जुलाई 2024 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा 
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें