राज्यों के सभी जिलों में से पूर्व क्षेत्र में स्थित गोदावरी जिले ने सबसे ज्यादा उत्तीर्ण प्रतिशत यानी 98.19 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
11:13 AM, 14-May-2019
विज्ञान में उत्तीर्ण प्रतिशत 94.42 फीसदी है जबकि सामाजिक विज्ञान विषय में पास प्रतिशत 99.84 फीसदी है।
11:10 AM, 14-May-2019
AP SSC Results 2019: 94.88 फीसदी छात्र हुए पास। इस साल लड़कियों ने 95.09 फीसदी अंक प्राप्त कर लड़कों को पीछे छोड़ा। लड़कों ने 94.68 फीसदी अंक प्राप्त किए।
रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट डाउन या स्लो हो सकती है, ऐसे में छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए examresults.net, indiaresults.com, और results.gov.in जैसी अन्य वेबसाइट पर जा सकते हैं।
08:28 AM, 14-May-2019
AP SSC Results 2019: परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, 94.88 फीसदी छात्र हुए पास
आंध्र प्रदेश बोर्ड एसएससी यानी 10वीं परीक्षा के परिणाम आज जारी हो गए हैं। परिणाम सुबह 11 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। लगभग 6 लाख छात्र एपी एसएससी कक्षा 10वीं परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं। आपका बता दें कि परीक्षा 18 मार्च, 2019 से 2 अप्रैल, 2019 तक आयोजित की गई थी। आंध्र बोर्ड एसएससी परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। जो लोग किसी विषय में सफल नहीं हो पाते हैं तो उनके लिए बीएसईएपी जून महीने में पूरक परीक्षाएं आयोजित करेगा। एपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019 बोर्ड परिणाम पहले ही जारी कर दिए गए हैं। एपी इंटर सप्लीमेंट्री हॉल टिकट भी अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर अपना परिणाम (लिंक अभी सक्रिय नहीं है) ऑनलाइन देख सकते हैं।