एपी एसएससी परीक्षा तीन अप्रैल 2023 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2023 तक चलेगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा देने जा रहे छात्र हॉल टिकट को डाउनलोड कर लें और एक कॉपी सेव कर रख लें। इसके साथ ही हॉल टिकट का प्रिंट आउट लेना होगा और हस्ताक्षर करना होगा। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है और अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एपी एसएससी परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।