AP POLYCET Result 2022: राज्य तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण बोर्ड, विजयवाड़ा ने आंध्र प्रदेश पॉलिटेक्निक सामान्य प्रवेश परीक्षा, 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने POLYCET 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राज्य तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण बोर्ड, विजयवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट polycetap.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
AP POLYCET Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राज्य तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण बोर्ड, विजयवाड़ा ने आंध्र प्रदेश पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
AP POLYCET Result 2022: यहां मिलेगा प्रवेश
बता दें स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, आंध्र प्रदेश, विजयवाड़ा राज्य में सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी, गैर-सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा के लिए इस सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
AP POLYCET Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दी गई जानकारी के अनुसार चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट polycetap.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे POLYCET Rank Card के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।