रिजल्ट पर उल्लिखित विववरण
एपी इंटर परिणाम 2025 में उम्मीदवार का नाम, कक्षा, हॉल टिकट नंबर, प्राप्त अंक, व्यावहारिक अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति, समग्र योग्यता स्थिति और प्राप्त ग्रेड या प्रतिशत जैसे विवरण शामिल होंगे।
उत्तीर्ण मानदंड
एपी इंटर परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 अंक और कुल मिलाकर 35% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। द्वितीय वर्ष के प्रत्येक पेपर का कुल अंक 100 निर्धारित है। जिन छात्रों को F ग्रेड मिलता है, उन्हें फेल माना जाएगा और वे मई 2025 में आयोजित होने वाली एपी इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एपी बोर्ड के पैटर्न के अनुसार अंतिम परीक्षा को 80% वेटेज और आंतरिक मूल्यांकन को 20% वेटेज दिया जाएगा।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
परिणाम देखने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘AP IPE परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें
- अब अपनी कक्षा चुनें और हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।