फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP ECET 2019: इस समय आ सकते हैं परीक्षा के परिणाम

Mon, 13 May 2019 01:02 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

AP ECET 2019: जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) आज 13 मई, 2019 को AP ECET 2019 परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sche.ap पर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। AP ECET विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा।

विज्ञापन


AP ECET 2019 या इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस परीक्षा SCHE AP के द्वारा 30 अप्रैल, 2019 को आयोजित की गई थी और सभी विषय से संबंधित उत्तर कुंजी 1 मई, 2019 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा जताई गई आपत्तियों के सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी को परीक्षा परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।

विज्ञापन

AP ECET 2019 परिणाम ऐसे करें डाउनलोड:
  • AP ECET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित विषय को दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर होगा उसे डाउनलोड करें।
  • एक प्रिंट आउट आगे के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें