फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से इस राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित

Sat, 11 Apr 2020 08:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से आंध्र प्रदेश सरकार ने तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यहां लॉकडाउन की वजह से फिलहाल सभी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट टाल दिए गए हैं। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है। आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि अप्रैल में आयोजित होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल अभी इन परीक्षाओं के संशोधित तारीख को लेकर घोषणा नहीं की गई है। आंध्र प्रदेश सरकार ने एपी ईएएमसीईटी, एपीआईसीईटी और एपीईसीईटी परीक्षाओं को स्थगित किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-

 

सरकार ने नोटिफिकेशन में बताया है कि एपी इंजीनियरिंग एग्रीकल्चरल एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेस टेस्ट,एपी इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अगले आदेश तक के लिए स्थगित की जा रही हैं। ये सभी परीक्षाएं 20 से लेकर 22 अप्रैल के  बीच होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में जो स्थिति बनी है उसके मद्देनजर इन परीक्षाओं को टाल दिया गया है। इन परीक्षाओं के आगामी तारीख को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से देश के सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई की तारीख में बदलाव किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें