द डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, विजयवाड़ा आज AP EAMCET 2020 सेकेंड फेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। AP EAMCET 2020 सेकेंड फेज अलॉटमेंट रिजल्ट सोमवार शाम छह बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रिजल्ट के जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों को सेकेंड फेज के अलॉटमेंट रिजल्ट का इंतजार है, वे परिणाम जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट apeamcet.nic.in के जरिए ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।