AP DSC SGT admit card आंध्र प्रदेश जिला चयन समिति या एपी डीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर एपी डीएससी एसजीटी हॉल टिकट जारी किया है। माध्यमिक ग्रेड शिक्षक या एसजीटी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ, समिति ने इस महीने से निर्धारित विशेष स्कूलों की परीक्षा के लिए हॉल टिकट या एडमिट कार्ड भी जारी किए हैं। एपी डीएससी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर उपलब्ध है। एपी डीएससी एसजीटी परीक्षा 18 जनवरी, 2019 से आयोजित होने वाली है।
एपी डीएससी एसजीटी हॉल टिकट: कैसे डाउनलोड करें-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाएं।
चरण 2: हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अगले पृष्ठ पर, अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
चरण 4: विवरण जमा करें।
चरण 5: अगले पृष्ठ से अपने एपी डीएससी एसजीटी और विशेष स्कूलों के हॉल टिकट डाउनलोड करें।