फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP board 2019: कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 14 May 2019 11:05 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

AP board 2019: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (APBSE) 10वीं परीक्षा परिणाम 2019 आज यानी 14 मई, 2019 को सुबह 11 बजे घोषित कर दिए गए हैं। BSEAP द्वारा परीक्षा परिणाम को बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseap.org पर कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और AP board कक्षा 10वीं के परिणाम को डाउनलोड करें। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस वर्ष आंध्र प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा 18 मार्च से 02 अप्रैल, 2019 को आयोजित की थी। पिछले वर्ष एपी एसएससी परिणाम 29 अप्रैल को जारी किया गया था। छात्रों के परीक्षा परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गए हैं। छात्र नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर परिणाम को डाउनलोड कर सकतें है।

विज्ञापन

AP board 2019: 10वीं परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1-  छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseap.org पर जाएं।
चरण 2- AP 10वीं रिजल्ट 2019 या AP SSC रिजल्ट 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4- कक्षा 10वीं के लिए आपका आंध्र प्रदेश बोर्ड परिणाम 2019 स्क्रीन पर होगा।
चरण 5- उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें