आंध्र प्रदेश बोर्ड जल्द ही दसवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से दसवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा। दसवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जारी होगा। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी दसवीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड जून के पहले हफ्ते में दसवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।