AMU Entrance Result 2020: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने एएमयू प्रवेश परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com है। आपको बता दें कि अलग-अलग एएमयू संकायों के लिए परिणाम अलग-अलग घोषित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-झारखंड: दसवीं-बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 7 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम
कृषि विज्ञान संकाय, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय, चिकित्सा संकाय, प्रबंधन अध्ययन और अनुसंधान संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के संकाय व इंजीनियरिंग में डिप्लोमा संकाय के प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपने संकाय का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: अप्रैल के आखिरी हफ्ते से शुरू होंगी दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं, इस साल नहीं होगा
ऐसे चेक करें AMU एंट्रेंस परीक्षा रिजल्ट 2020
-सबसे पहले एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाें।
-विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com है।
- यहां आपको होम पेज पर ही प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आप अपने संकाय के रिजल्ट पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। हर पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश व काउंसलिंग की तिथि अलग-अलग जारी होगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय की तरफ से अधिसूचना जारी की जाएगी। गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1875 में सर सैयद अहमद खान ने की थी।
डायरेक्ट लिंक