फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMC: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित, 80% से ज्यादा विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि के

Wed, 25 Feb 2026 05:55 AM IST
राहुल कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atul Maheshwari Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो अपनी पारिवारिक आय कम होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर अपने सपनों को उड़ान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 46 प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-10वीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन


अभी बोर्ड की परीक्षाएं चल रहीं हैं, इसलिए छात्रों को उनके एक-एक अभिभावक के साथ अप्रैल में नोएडा या किसी अन्य स्थान पर आमंत्रित करके सम्मानित किया जाएगा। छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में 80 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं।

करीब डेढ़ लाख आवेदकों में से चयन
अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले छह राज्यों के 22 प्रकाशन केंद्रों के जरिये नवंबर में हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए साक्षात्कार तथा आवेदकों द्वारा दिए गए दस्तावेजों का सत्यापन करके करीब डेढ़ लाख आवेदकों में से इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। छात्रवृत्ति पाने वालों में उत्तर प्रदेश से 28, शेष हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से हैं ।
विज्ञापन


नौवीं-10वीं वर्ग में:

  • विशाल (रोल नंबर 2590068, मथुरा)
  • चंद्रभान (रोल नंबर 2380262, अलीगढ़)
  • विनायक वर्मा (रोल नंबर 1210208, लखीमपुर खीरी)
  • प्रिया (रोल नंबर 2170001, पंचकुला)
  • पारस सिंह (रोल नंबर 2760024, चमोली)
  • सुखवीर (रोल नंबर 2630020, हमीरपुर)
  • आरती (रोल नंबर 2430178, बुलंदशहर)
  • रत्नेश (रोल नंबर 1390207, गोरखपुर)
  • गीता जोशी (रोल नंबर 1650003, चंपावत)
  • हरीश (रोल नंबर 1550202, हिसार)
  • नमन (रोल नंबर 2250020, जम्मू)
  • भानू (रोल नंबर 2500160, झांसी)
  • संजय कुमार (रोल नंबर 2830042, फतेहपुर)
  • रजत (रोल नंबर 2680015, कैथल)
  • अरेंद्र (रोल नंबर 2240398, लखनऊ)
  • इशिका रानी (रोल नंबर 1060462, बिजनौर)
  • स्कंद शर्मा  (रोल नंबर 2700103, संभल)
  • आकाश यादव (रोल नंबर 2790064, गुरुग्राम)
  • शिवांश साहू (रोल नंबर 2100049, प्रतापगढ़)
  • मन्नू (रोल नंबर 2680380, जींद)
  • भव्य गौतम (रोल नंबर 1720001, बिलासपुर)
  • प्रभात यादव (रोल नंबर 1280288, आजमगढ़) 

इसी तरह 11-12वीं के वर्ग में :

  • अवतार (रोल नंबर 4470292, मथुरा)
  • उत्कर्ष (रोल नंबर 3380422, अलीगढ़)
  • दीपक (रोल नंबर 3190485, बरेली)
  • दीपक कुमार गुप्ता (रोल नंबर 4170081, चंडीगढ़)
  • अजय बहुगुणा (रोल नंबर 3340315, उत्तरकाशी)
  • दीपशिखा (रोल नंबर 4540001, मंडी)
  • शोभित राघव (रोल नंबर 3420652, हापुड़)
  • हिमांशु वर्मा (रोल नंबर 4800004, महराजगंज)
  • गौरव (रोल नंबर 3460073, हल्द्वानी)
  • तनुज (रोल नंबर 4550104, हिसार)
  • गरिमा (रोल नंबर 4250037, जम्मू)
  • सुयश (रोल नंबर 3500673, झांसी)
  • अर्पित (रोल नंबर 4530137, हरदोई)
  • मयंक (रोल नंबर 4130136, करनाल)
  • आशु (रोल नंबर 4230349, अयोध्या)
  • अवनी (रोल नंबर 4840322, बागपत)
  • मनीष कुमार (रोल नंबर 3330209, अमरोहा)
  • विशाल (रोल नंबर 3730196, गौतम बुद्ध नगर)
  • शिवांशु प्रजापति (रोल नंबर 3100212, प्रतापगढ़)
  • मधु (रोल नंबर 4680401, रोहतक)
  • विनायक भारद्वाज (रोल नंबर 4150034, शिमला)
  • अश्वनी यादव (रोल नंबर 3271009, मिर्जापुर)

दो दृष्टिहीनों को विशेष छात्रवृत्ति 
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दो दृष्टिहीनों को विशेष छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। इसमें सुंदरी (रोल नंबर 5390001) को संतकबीरनगर और गणेश चौरसिया (रोल नंबर 5390028) को गोरखपुर से चुना गया है। 

...तो निरस्त हो जाएगी छात्रवृत्ति
परीक्षा परिणाम बनाते समय बहुत सावधानी बरती गई है। सत्यापन के कई दौर के बाद भी अंतिम समय तक कुछ विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी गलत निकलती रही। जिन 46 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है, अगर उनकी ओर से दी गई जानकारी भविष्य में सत्यापन के दौरान गलत पाई जाती है, तो छात्रवृत्ति निरस्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें