फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, मनोविज्ञान की कट-ऑफ सबसे ज्यादा

Fri, 16 Oct 2020 12:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : PTI
विज्ञापन

अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी की है। दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए मनोविज्ञान ऑनर्स की कट-ऑफ सबसे ज्यादा 99 फीसदी है।  जबकि, दिल्ली के छात्रों के लिए मनोविज्ञान (ऑनर्स) की कट-ऑफ न्यूनतम 97.5 प्रतिशत रखी गई है। वहीं, अंग्रेजी में दिल्ली के छात्रों के लिए कटऑफ 96.25 फीसदी है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NEET Result 2020 Live Updates: आज जारी होगा रिजल्ट, जानें कैसे करना होगा चेक

बता दें कि अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालय है। जिसमें दिल्ली के छात्रों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इसी वजह से विश्वविद्यालय की तरफ से दिल्ली और दिल्ली से बाहर के छात्रों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाती है। इस बार दिल्ली के छात्रों को अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए 96.5 फीसदी अंकों की आवश्यकता है। वहीं, विश्वविद्यालय ने इतिहास, गणित और समाजशास्त्र जैसे पाठ्यक्रमों के लिए कटऑफ क्रमश: 96.5 फीसदी, 93 फीसदी और 96.5 फीसदी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों ने यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी। जिसमें लेडी श्रीराम कॉलेज की कट-ऑफ सबसे ज्यादा 100 फीसदी गई थी। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें