फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad: अमर उजाला संवाद में होगा शिक्षा और AI के भविष्य पर मंथन; IIT निदेशक समेत ये दिग्गज होंगे शामिल

Wed, 24 Jun 2026 07:37 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand Samwad 2026: देहरादून में 24 जून को होने वाले अमर उजाला संवाद में शिक्षा, एआई और भविष्य पर विशेष चर्चा होगी। आईआईटी रुड़की के प्रो. केके पंत, यूटीयू की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर और ग्राफिक एरा के सीटीओ तेजस्वी घनशाला तकनीक, नवाचार और भविष्य के कौशल पर विचार साझा करेंगे।
 
विज्ञापन
Uttarakhand Samwad 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala Samwad 2026: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 24 जून को 'अमर उजाला संवाद' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। संवाद में शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और भविष्य की तकनीकों पर विशेष पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। इस चर्चा में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर तथा ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) तेजस्वी घनशाला शामिल होंगे।

विज्ञापन

डॉ. तृप्ता ठाकुर: तकनीकी शिक्षा में नेतृत्व का अनुभव

डॉ. तृप्ता ठाकुर वर्तमान में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (देहरादून) की कुलपति हैं। वह विश्वविद्यालय का नेतृत्व कर रही हैं और राज्य में तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित राज्य का प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालय है, जिसके अंतर्गत अनेक संस्थान और संबद्ध कॉलेज संचालित होते हैं। डॉ. ठाकुर फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) की महानिदेशक के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

वह इससे पहले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, एमएएनआईटी भोपाल, भारत में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की प्रमुख और प्रोफेसर थीं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से विद्युत इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातकोत्तर और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें करीब 34 वर्षों का शिक्षण और अनुसंधान का अनुभव है और उनके नाम लगभग 100 प्रकाशन हैं।

प्रो. के.के. पंत: अनुसंधान और नवाचार के अग्रणी वैज्ञानिक

प्रो. कमल किशोर (के.के.) पंत अक्तूबर 2022 से आईआईटी रुड़की के निदेशक हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। इससे पहले वह आईआईटी दिल्ली में डीन फैकल्टी, केमिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष और विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

प्रो. पंत का शोध कार्य हरित प्रौद्योगिकी, कार्बन डाइऑक्साइड कैप्चर एवं रूपांतरण, बायोफ्यूल, बायोमास रूपांतरण, हाइड्रोजन ऊर्जा, ई-वेस्ट तथा प्लास्टिक प्रबंधन जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहा है। वह राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी और भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के फेलो भी हैं।

तेजस्वी घनशाला: तकनीक और नवाचार में युवा नेतृत्व

ग्राफिक एरा (डीम्ड यूनिवर्सिटी) में कंप्यूटर साइंस के फैकल्टी और इंडस्ट्री-एकेडेमिया लीड हैं। वह ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) के रूप में कार्यरत हैं। वह कंप्यूटर साइंस के फैकल्टी और इंडस्ट्री-एकेडेमिया लीड हैं। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देश के प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों में शामिल है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

पैनल चर्चा में तेजस्वी घनशाला तकनीकी उद्योग, नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और एआई के व्यावहारिक उपयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को भविष्य की तकनीकी संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षा और एआई के भविष्य पर होगी विशेष चर्चा

अमर उजाला संवाद का यह सत्र शिक्षा जगत, उद्योग और तकनीक के संगम पर केंद्रित रहेगा। पैनल में शामिल विशेषज्ञ बताएंगे कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, अनुसंधान और नवाचार को किस प्रकार प्रभावित कर रही है और इसका भविष्य कैसा होने वाला है। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य के लिए किन कौशलों की आवश्यकता होगी, इस पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें