एआई का सही उपयोग ही है असली ताकत
कक्षा में हर बच्चा अलग होता है। कोई बच्चा जल्दी समझ लेता है, किसी को बार-बार समझाना पड़ता है, और कुछ बच्चे डर के कारण यह भी नहीं कह पाते कि उन्हें समझ नहीं आया।
ऐसे में शिक्षक को हर बच्चे के हिसाब से पढ़ाना पड़ता है। एआई इसमें मदद कर सकता है, जिससे हर बच्चा अपनी गति से पढ़ सके और समझ सके।
एआई से हम जल्दी सीख सकते हैं, रिसर्च कर सकते हैं और सोचने की क्षमता (critical thinking) बढ़ा सकते हैं। एआई का मकसद है कि हम तेजी से सीखें, लेकिन आज की जरूरत यह है कि एआई सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं होना चाहिए।
अगर एआई सभी के पास हो जाए तो कोई भी कहीं से भी सीख सकता है। एआई को केवल स्कूल में ही सीमित नहीं रखा जा सकता।
एआई का सही उपयोग बहुत जरूरी है। अगर इसका गलत इस्तेमाल किया जाए तो यह हमें आलसी बना सकता है और हमारी रचनात्मकता कम कर सकता है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह हमें जल्दी और बेहतर सीखने में मदद करता है।