फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड: इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग में खुद को परखें छात्र, जीतने वालों को मिलेंगे 21,000 तक

Sun, 13 Sep 2026 11:09 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड छात्रों को इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग में अपनी तैयारी परखने का मौका देगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ₹21,000 तक के पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज की पढ़ाई में केवल विषयों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के लिए प्रश्नों को सही ढंग से समझना, उपलब्ध जानकारी का विश्लेषण करना और तार्किक निर्णय लेना भी जरूरी है। यही कारण है कि इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग स्कूल स्तर से लेकर विभिन्न एप्टीट्यूड, स्कालरशिप, इंट्रेस और एमसीक्यू आधारित परीक्षाओं तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन


इंग्लिश विद्यार्थियों की समझने की क्षमता (कंप्रिहेंशन), शब्दावली (वॉकाबुलरी) और भाषा अनुप्रयोग (लैंग्वेज एप्लीकेशन) को मजबूत करती है, जबकि तार्किक समझ (लॉजिकल रीजनिग), विश्लेषणात्मक सोच (एनालिटकल थिकिंग), डाटा विश्लेषण की प्रक्रिया (पैटर्न रिकागिंनिशन) और समस्या समाधानकौशल (प्रॉब्लम साल्विंग स्किल्स) विकसित करने में मदद करती है। दोनों कौशल मिलकर विद्यार्थियों को प्रश्न समझने और सही उत्तर तक पहुंचने की क्षमता बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

शुरुआती कक्षाओं से अभ्यास जरूरी:

रीडिंग कंप्रिहेंशन, ग्रामर, सिक्वेंसिंग, क्लासिफिकेशन और रीजनिंग जैसे कौशल लगातार अभ्यास से विकसित होते हैं। यदि इन पर छोटी कक्षाओं से ही काम किया जाए, तो विद्यार्थी आगे बदलते परीक्षा पैटर्न और एप्टीट्यूट आधारित एसेसमेंट के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकते हैं।

इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 के अंतर्गत इंग्लिश ओलंपियाड और लॉजिकल रीजनिंग ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भाषायी समझ, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल का आकलन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई रिपोर्ट बताएगी तैयारी की स्थिति

इस वर्ष अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 एआई आधारित स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अंक और रैंक के साथ एडवांस एआई आधारित इंटेलिजेंट एसेसमेंट रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह रिपोर्ट हजारों प्रदर्शन मानकों के आधार पर विषयवार प्रदर्शन, कठिनाई स्तर, उप-विषय आधारित विश्लेषण, प्रश्न हल करने की प्रवृत्ति और व्यक्तिगत सुधार के सुझाव जैसी जानकारियां देगी।

सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए एआई डैशबोर्ड भी उपलब्ध होगा, जहां वे फ्री प्रैक्टिस मटेरियल, मॉक टेस्ट और रियल-टाइम परफॉर्मेंस एनालिसिस का लाभ उठा सकेंगे। टेक एंड एआई ओलंपियाड पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगा, जबकि अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं क्यूएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में होंगी।

हर स्तर पर सम्मान टॉप-3 चैंपियन अवार्ड विजेता छात्रों को एक अभिभावक के साथ यूरोपियन स्पेस सेंटर जाने का अवसर मिलेगा।

ये पुरस्कार भी मिलेंगे

  • नेशनल लेबल: 21,000 रुपये ट्रॉफी सर्टिफिकेट
  • स्टेट लेबल: 5,100 रुपये ट्रॉफी सर्टिफिकेट
  • डिस्ट्रिक्ट लेबल: मेडल सर्टिफिकेट
  • स्कूल लेबल: क्लास टॉपर्स के लिए मेडल
  • हर प्रतिभागी पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट

पात्रता: कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी

उपलब्ध विषय: इंग्लिश, मैथमेटिक्स, साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग, हिंदी और टेक एंड एआई
अली बर्ड आफर का लाभ उठाने के लिए अपने विद्यालय से संपर्क करें या क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण करें।
वेबसाइट amarujalaolympiad.com टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-121-1166
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें