अच्छा प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 20% छात्रों को मौका
राउंड-1 की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 20% छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा से पहले, छात्रों की तैयारी को मजबूत करने के लिए 23 मार्च 2025 को एक मॉक टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। योग्य परीक्षार्थी मॉक टेस्ट में शामिल होकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं और उसे और मजबूत कर सकते हैं।
About AUNO: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड क्या है?
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर देना और उन्हें भविष्य की कठिन परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इस प्रतियोगिता को नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिससे छात्र अपने ज्ञान और क्षमताओं का मूल्यांकन कर सकें।
Amar Ujala National Olympiad Awards: पुरस्कार एवं मान्यता
- स्कूल स्तर: विशेष प्रमाण पत्र
- राज्य स्तर: मेडल
- राष्ट्रीय स्तर: शील्ड और लैपटॉप
राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता छात्रों को राउंड 2 की परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला– शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक कदम और आगे
76 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे अमर उजाला ने इस ओलंपियाड के माध्यम से लाखों छात्रों को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया है। अधिक जानकारी के लिए
www.amarujalaolympiad.com पर विजिट करें।