राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, एनसीईआरटी (NCERT- National Council of Educational Research and Training) ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर को जारी किया है। बता दें कि इससे पहले पहली से आठवींं तक के छात्रों के लिए कैलेंडर जारी हुआ था। लेकिन अब 9वीं से 12वीं तक के लिए भी कैलेंडर वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्टूडेंट्स एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर कैलेंडर देख सकते हैं। उम्मीदवार के लिए एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट http://ncert.nic.in/ है।
मानव संसाधन विकास मंत्री ने कैलेंडर को लेकर कहा कि इसके माध्यम से छात्र घरों से स्कूल की शिक्षा तब तक प्राप्त कर सकेंगे जब तक स्कूल फिर से खुल न जाएं। उनकी पढ़ाई का कोई हर्जा नहीं होगा। मंत्री ने कहा कि यह वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्कूल के प्रधानाचार्यों और अभिभावकों को ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों का उपयोग करके कोविड -19 के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटते हुए सकारात्मक तरीकों के जरिये सीखने और उपयुक्त परिणामों की प्राप्ति में मदद करेगा ।
मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि कैलेंडर में दिव्यांग बच्चों (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) सहित सभी बच्चों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा और ऑडियोबुक, रेडियो कार्यक्रम, वीडियो कार्यक्रम और इससे जुड़े लिंक शामिल हैं।
इस कैलेंडर में शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने समय प्रौद्योगिकी माध्यम एवं सोशल मीडिया टूल के उपयोग की बात कही गई है ।
बता दें कि कैलेंडर को सभी तकनीकी और सोशल मीडिया टूल्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। शिक्षक टेलीफोनिक पर बात, ईमेल, एसएमएस आदि के माध्यम से छात्र और उनके माता-पिता का मार्गदर्शन करेंगे। यह पाठ्यक्रम CBSE और NIOS छात्रों के लिए लागू है। कैलेंडडर डाउनलोड करने के लिए आगे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अभी स्कूलों के खुलने में और वक्त लग सकता है। इसलिए पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार हर मुमकिन कदम उठा रही है।
11वीं -12वीं के छात्र अपना कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
9वीं -10वीं के छात्र अपना कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
पहली से 5वीं तक के छात्र अपना कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
उच्च प्राथमिक वर्ग के छात्र अपना कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...