फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक मिलेगा मौका

Wed, 16 Jul 2025 12:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AU UG Admission 2025: सीयूईटी यूजी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया आज से चालू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AU UG Admission 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। सीयूईटी यूजी 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें पहले चरण में प्रोफाइल अपडेट और दूसरे चरण में पाठ्यक्रम चयन व शुल्क भुगतान शामिल है। 

पंजीकरण/प्रोफााइल अपडेट के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

पहले चरण में पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट से पहले उम्मीदवारों को यह देख लेना चाहिए कि वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं और उनके पास नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
  • सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12 (10+2) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (jpg/jpeg फॉर्मेट में)
  • EWS/OBC/SC/ST उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार के प्रारूप में नवीनतम जाति प्रमाण पत्र, जिसमें प्रमाण पत्र संख्या और जारी करने की तिथि स्पष्ट हो।

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को पोर्टल में दी गई सभी जानकारी सही और पूरी तरह से भरनी अनिवार्य है। ध्यान रखें कि पंजीकरण या प्रोफ़ाइल अपडेट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा, जिन्होंने CUET-UG 2025 परीक्षा में भाग लिया हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चरण-2: कार्यक्रम चयन और शुल्क भुगतान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2025 के दूसरे चरण में उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम या कार्यक्रम का चयन करना होगा और उसके अनुसार पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए प्रति पाठ्यक्रम 300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए यह शुल्क 150 रुपये प्रति पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है।

केवल पूर्ण पंजीकरण वाले ही होंगे काउंसलिंग के पात्र

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, अपनी प्रोफाइल अपडेट की है, पाठ्यक्रम चयन किया है और निर्धारित शुल्क का भुगतान किया है। उम्मीदवार एक से अधिक कार्यक्रम या पाठ्यक्रम भी चुन सकते हैं, लेकिन प्रत्येक चयनित पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग शुल्क देना अनिवार्य होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें