फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University Result 2020: लॉ प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

Mon, 09 Nov 2020 12:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

Allahabad University Result 2020: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सोमवार को लॉ प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लॉ एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने बीए एलएलबी और एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम दिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट aupravesh2020.com के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JoSAA 6th Seat Allotment Result 2020: 5 स्टेप्स में ऐसे चेक करें रिजल्ट

 

विज्ञापन

केवल उन उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा जो कि न्यूनतम योग्यता मानदंड पूरा करेंगे। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही छात्रों को काउंसलिंग और दाखिले के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट aupravesh2020.com है।
-यहां होम पेज पर आपको अपना प्रोग्राम सलेक्ट करना होगा।
-इसके बाद अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: क्या 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों का सिलेबस होगा कम? अंतिम फैसला 10 नवंबर को


एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए एयू लॉ एडमिशन टेस्ट 27 सितंबर और 28 सितंबर 2020 को आयोजित किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें