Allahabad University PG Counselling 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार, 25 नवंबर, विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर से 27 नवंबर, 2022 के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा पीजी हिंदी में प्रवेश प्राप्त कर चुके उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का दौर 28 नवंबर से 30 नवंबर, 2022 के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जारी रहेगा।
अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय ने अपने एमए पत्रकारिता और जनसंचार, एमए मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास, तबला, एमए वोकल, एमए सितार / के लिए पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नामांकन के समय विभाग में मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मूल दस्तावेजों में किसी भी तरह की विसंगति के मामले में, विश्वविद्यालय उम्मीदवारों के प्रवेश को रद्द करने का अधिकार रखता है। अनारक्षित श्रेणी के लिए एमए वोकल में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम कट-ऑफ अंक 102 और उससे अधिक है, जबकि एमए सितार के लिए सभी श्रेणियों में सभी लड़कियां आवेदन कर सकती हैं।