फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए 20 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, नए सत्र का प्रोस्पेक्टस जारी

Mon, 02 Mar 2020 07:00 PM IST
Trainee Trainee एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक रूप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इससे संबद्धित डिग्री कॉलेजों में स्नातक, पीजी, विधि सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश केलिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। प्रवेश समिति की बैठक में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम व शैक्षिक सत्र 2020-21 की एडमिशन प्रोस्पेक्टस को मंजूरी दे दी गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल तथा उनकी टीम की ओर से तैयार परीक्षा कार्यक्रम में स्नातक, परास्नातक, विधि की प्रवेश परीक्षाएं 12 से 27 मई के बीच प्रस्तावित की गई हैं। हालांकि अभी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा कराने वाली एजेंसी का चयन होने के बाद उसकी सहमति से प्रवेश प्रकोष्ठ प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी करता है। अभी एजेंसी का चयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इसके लिए निविदा निकाली गई है, जो 11 मार्च को फाइनल होगी। प्रवेश समिति की बैठक में शैक्षिक सत्र 2020-21 की एडमिशन प्रोस्पेक्टस का प्रारूप रखा गया, जिसे समिति ने मंजूरी दे दी। निदेशक प्रो. अग्रवाल ने बताया कि इविवि प्रवेश समिति का प्रयास होगा कि जुलाई में अगला सत्र शुरू होने से पहले एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

क्रेट में बदलाव का प्रस्ताव नामंजूर-
पीएचडी में दाखिले के लिए होने वाली इविवि की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के दूसरे पेपर में भी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाने के प्रवेश प्रकोष्ठ के प्रस्ताव पर प्रवेश समिति ने असहमति जता दी है। समिति के सदस्यों ने इसे इस तर्क के साथ अस्वीकार कर दिया है कि यह परीक्षा यूजी, पीजी सहित अन्य पाठ्यक्रमों से बिल्कुल अलग प्रकृति की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें