पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?
19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जबकि एससी, एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक 40% हैं।
क्यों होती है परीक्षा?
भारत में वकालत करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) को पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा उम्मीदवारों को एक प्रैक्टिस सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो पूरे देश में वैध होता है। केवल वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करते हैं, ही वकील के रूप में कोर्ट में केस लड़ने के योग्य होते हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से तीन या पांच साल की एलएलबी डिग्री होना आवश्यक है।
All India Bar Examination Result 2024 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- अब होमपेज में 'AIBE 19 Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने नतीजे पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित की जाएगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।