अल्बर्ट आइंस्टीन एक भौतिक वैज्ञानिक, लेखक और एक शिक्षक थे। उनका जन्म 14 मार्च 1879 में जर्मनी के उल्म में हुआ था। उन्हें रिलेटिविटी के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। अल्बर्ट आइंस्टीन को 'मास एनर्जी इक्वेशन' (E=mc²) के लिए भी जाना जाता है, जिसने बाद में एटम बम बनाने वाली सबसे प्रसिद्ध इक्वेशन को जन्म दिया। जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी पर आज भी उनके द्वारा किए गए काम को सराहा जाता है। साल 1921 में आइंस्टीन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्हें दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में गिना जाता है। इतिहास गवाह है कि मुश्किलों से लड़ने वाले, वर्तमान को जीने वाले, बार-बार असफल होने के बाद भी फिर से कोशिश करने वाले ही महान बने हैं और दुनिया उन्हें आज भी याद करती है। यहां हम आपके लिए अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा दी गई बड़ी सीख, उनके द्वारा कही गईं कुछ बड़े काम की बातें लेकर आए हैं। आगे की स्लाइड्स देखें।