फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर जॉब पाना चाहते हैं, तो करें बस ये एक काम

Tue, 11 Jun 2019 11:33 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • एकेटीयू की साइट पर जाकर साक्षात्कार से जुड़े ब्लॉग से कर सकते हैं तैयारी

विज्ञापन

बेहतर करियर या बेहतर जॉब पाना अधिकांश विद्यार्थियों का पहला लक्ष्य होता है। इस लक्ष्य को हासिल करने में विद्यार्थियों की मदद के लिए एकेटीयू ( एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय) ने एक खास योजना चलाई है, जिसके तहत विभिन्न कंपनियों से टाई अप और व्यवहारिक ज्ञान पर जोर दिया जा रहा है। वहीं जॉब पाने की तैयारी से जुड़े टिप्स के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://uiic.aktu.ac.in/ पर जाकर यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेयरेंस सेल का पेज देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेयरेंस सेल पर जॉब नोटिफिकेशन और कंपनियों से टाई अप की जानकारी मिलती है। वहीं साक्षात्कार की तैयारी, सामान्य गलतियां, यू ट्यूब चैनल फॉर सेल्फ मोटिवेशन, करियर विद स्टार्ट अप और इस्टेबलाइस्ड कंपनी जैसे ब्लॉग के जरिए विद्यार्थियों को करियर में सफलता के लिए टिप्स दिए जाते हैं ।

Trending Videos

  • ऑडियो, वीडियो और लिखित जानकारी
एकेटीयू की वेबसाइट पर ऑडियो, वीडियो और लिखित कई रूपों में विभिन्न जानकारियां उपलब्ध हैं, जो करियर में बेहतरी पाने में मददगार बन सकती हैं। इसमें ई-मेल करने का सही तरीका से लेकर सोशल मीडिया पर खुद को बेहतर दिखाने के टिप्स दिए गए हैं, जिससे विद्यार्थी प्रभावी व्यक्तित्व के बल पर बेहतर जॉब पा सकें ।
 

  • व्यवहारिक ज्ञान पर अधिक जोर
 एकेटीयू के यूपी डिजाइन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र पाठक के अनुसार विश्वविद्यालय का जोर व्यवहारिक ज्ञान पर अधिक है। जिसके लिए कई तरह की योजनाएं जैसे स्टार्ट अप परिक्रमा, स्टार्ट अप स्पार्क प्रोग्राम आदि चलाए जाते हैं। साथ ही विभिन्न इंडस्ट्री से टाई अप किया है, जिससे उनके सुझाव अनुसार शैक्षणिक पद्घति में बदलाव किया जा सके और विद्यार्थी इंडस्ट्री के अनुसार अपडेट रहें।
विज्ञापन

  • स्पोकल ट्यूटोरियल का प्रसार 
विद्यार्थियों के बीच तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देकर उन्हें स्टार्ट अप एवं जॉब के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एकेटीयू केंद्र सरकार की स्पोकल ट्यूटोरियल योजना पर भी काम कर रहा है।  जिसकी मदद से विद्यार्थी ओपन लर्निंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सीखकर अपनी स्किलस को और बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें