AKTU B.Tech Final Year Result: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने बीटेक अंतिम वर्ष (8वें सेमेस्टर) के नियमित छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के One View पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
AKTU Result 2026: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने बीटेक अंतिम वर्ष (8वें सेमेस्टर) के नियमित छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। छात्र अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 7 मई से 11 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में शामिल बीटेक चौथे वर्ष (8वें सेमेस्टर) के रेगुलर छात्रों का परिणाम सक्षम स्तर से मंजूरी मिलने के बाद घोषित कर दिया गया है।
AKTU ने रिजल्ट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट के "One View" पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे अपने छात्रों को परिणाम जारी होने की जानकारी दें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं।