फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU: एपीजे अब्दुल कलाम तकनीक विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ी

Sat, 02 May 2020 06:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 10 मई तक सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह फैसला कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से लिया गया है। गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। एकेटीयू ने आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ाने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है।

विज्ञापन

 

जिन अभ्यर्थियों के लिए सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए अभी तक ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं किया है वो 10 मई तक कर सकते हैं। एपीजे अब्दुल कमाल तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in है। दरअसल लॉकडाउन की वजह से कई छात्र सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म नहीं भर पाए हैं ऐसे में वो सभी अब ऑनलाइन दस मई तक अपने फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सेमेस्टर फॉर्म जमा करने के लिए सबसे पहले एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां होमपेज पर उनको सेमेस्टर फॉर्म परीक्षा का लिंक मिलेगा जिसके भरना होगा। विद्यार्थी परीक्षा शुल्क के साथ सभी जानकारी भरकर अपने-अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें