एकेटीयू की बीटेक और बीआर्क काउंसलिंग प्रक्रिया में पहले चार चरणों की काउंसलिंग JEE Main की मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसके बाद, पांचवां चरण केवल इंटरनल स्लाइडिंग के लिए आरक्षित रहेगा, जिसमें पहले से एडमिट छात्रों को अपने विकल्प बदलने का अवसर मिलेगा। वहीं छठा और सातवां चरण स्पेशल राउंड के रूप में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें न केवल JEE और CUET UG के स्कोर वाले, बल्कि 12वीं (इंटरमीडिएट) पास अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण और दाखिले का मौका दिया जाएगा। यह व्यवस्था अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश का अवसर देने के उद्देश्य से की गई है।
कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय का कहना है कि AKTU का उद्देश्य है कि योग्य छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रक्रिया से प्रवेश दिलाया जाए।