AISSEE 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society और nta.ac.in पर जारी कर दिया है। इसके अलावा, परीक्षा आयोजन संस्था ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप भी ऑनलाइन जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही देख सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। केवल वही छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने सैनिक स्कूल प्रवेश 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है।
सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी काम और दस्तावेज समय से पूरे कर लें। कक्षा 6 और कक्षा 9 में ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में दाखिला परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा।