एआईएसएसईई कक्षा छह में प्रवेश के लिए पात्रता
उम्मीदवारों की आयु 31.03.2021 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लड़कियों के लिए प्रवेश भी खुला है।
एआईएसएसईई नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए पात्रता
उम्मीदवारों को 31.03.2021 के अनुसार 13 से 15 वर्ष के बीच होना चाहिए और प्रवेश के समय किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा पास होना चाहिए।
एनटीए एआईएसएसईई परिणाम प्रक्रिया
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एआईएसएसईई परीक्षा आयोजित करने के बाद, एनटीए को रिजल्ट की घोषणा से पहले आंसर की, स्कैन की गई ओएमआरशीट और प्रश्न-पत्र का सेट जारी करना होगा। इस आसंर की पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। उनके निस्तारण के बाद अंतिम आंसर की जारी करनी होगी। तब जाकर रिजल्ट जारी हो पाएगा। इसलिए, छात्रों को कुछ और दिनों तक प्रवेश परीक्षा के परिणाम 2021 का इंतजार करना होगा।
एआईएसएसईई परिणाम 2021 लिए चरण
- एआईएसएसईई परिणाम 2021 घोषित होने के बाद, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए
- होमपेज पर, आपको एआईएसएसईई कक्षा 6 और 9 के परिणाम का लिंक दिखाई देगा
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स सबमिट करें
- आपका एआईएसएसईई परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें