साथ ही डीयू प्रवेश परीक्षा बहाल करने, संघ की आय के व्यय में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, समग्र विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, छात्रों को रियायती दरों पर पौष्टिक भोजन, दिव्यांग के अनुकूल परिसर बनाने, महिला छात्राओं के लिए मासिक धर्म अवकाश सुनिश्चित करने और डूसू चुनावों के लिए सुधार लागू करने के मुद्दों को शामिल किया गया है।
चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों को नोटिस
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार पर मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय नजर बनाए हुए है। चुनाव कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार दो उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवारों पर प्रचार नियमों की अवहेलना का आरोप है। शिकायत मिलने पर यह नोटिस उम्मीदवारों को दिया है। इस संबंध में उनसे आरोप को लेकर जवाब मांगा गया है।
वहीं रामानुजन कॉलेज स्टूडेंट यूनियन में अध्यक्ष पद के लिए पहली बार महिला का निर्विरोध चयन कर लिया गया है। इसमें छह पद में से दो पद अध्यक्ष और एक केंद्रीय काउंसलर छात्रों के लिए आरक्षित है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए बीए फिलॉस्फी ऑनर्स की छात्रा रिया अवाना को अध्यक्ष के तौर पर चुनी गई। जबकि उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा बने।