प्रबंधन क्षेत्र में करियर बनाने की योजना बना रहे और देश के प्रमुख बिजनेस स्कूल में दाखिले के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।दरअसल, एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2021 (ATMA-2021) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर ATMA-2021 के लिए रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ हो गए हैं।