फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMS ने ATMA 2021 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू किए, मैनेजमेंट स्कूल में दाखिले के लिए है जरूरी

Mon, 21 Dec 2020 05:29 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • योग्य उम्मीदवार 08 फरवरी, 2021 के पहले आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 07 फरवरी, 2021 है
विज्ञापन
Management Admissions, AIMS, ATMA-2021 परीक्षा, - फोटो : AIMS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रबंधन क्षेत्र में करियर बनाने की योजना बना रहे और देश के प्रमुख बिजनेस स्कूल में दाखिले के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।दरअसल, एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2021 (ATMA-2021) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स  की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर  ATMA-2021 के लिए रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ हो गए हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 फरवरी, 2021 के पहले आवेदन कर सकते हैं। 
  • हालांकि, आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 07 फरवरी, 2021 है। 
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी, 2021 को जारी किए जाएंगे।
  • ATMA परीक्षा 14 फरवरी, 2021 को आयोजित की जानी है।
  • इसके परिणाम 19 फरवरी, 2021 को घोषित किए जाएंगे। 

साल में चार बार होती है परीक्षा
मैनेजमेंट एडमिशन के लिए AIMS टेस्ट या ATMA भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय और AICTE द्वारा स्वीकृत एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) द्वारा MBA, PGDM, MCA और PGDBA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा वर्ष में चार बार आयोजित की जाती है। 
ATMA 2021 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन :
  • आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, ATMA पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • अपेक्षित जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • प्रवेश परीक्षा के स्थान के लिए विकल्प दर्ज करें और पंजीकरण करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें