ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एआईएमए एमएटी ( AIMA MAT) फरवरी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित हुए थे, वे एआईएमए ( AIMA) की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एमएटी फेज 1 परीक्षा 20 फरवरी और फेज 2 परीक्षा 24 मार्च 2021 को आयोजित हुई थी।
AIMA MAT स्कोर कार्ड में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक होंगे। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए व नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि सभी एआईसीटीई एआईएमए एमएटी स्कोर को स्वीकार करते हैं। यह परीक्षा भारत में विश्वविद्यालयों में एमबीए में दाखिले के लिए होती है।
ऐसे चेक करें अपना AIMA MAT फरवरी 2021 रिजल्ट
-सबसे पहले AIMA MAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एआईएमए एमएटी की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in है।
-यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां अभ्यर्थियों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही अभ्यर्थी लॉग इन करेंगे उनका रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।