AILET Exam 2025: अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2025 आज, 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जानी है। हालांकि, एक अप्रत्याशित कदम में परीक्षा के लिए आईलेट 2025 मास्टर बुकलेट के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी गई है और आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। एनएलयू दिल्ली के मुताबिक, आईलेट 2025 की उत्तर कुंजी परीक्षा खत्म होने के बाद जारी की जानी थी।
आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, "नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने रविवार 8 दिसंबर, 2024 को बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (एआईएलईटी 2025) आयोजित की है। विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर अनंतिम मास्टर उत्तर कुंजी के साथ मास्टर प्रश्न पुस्तिका अपलोड कर दी है।"
नोटिस वेबसाइट पर दोपहर करीब 02:00 बजे तक इस लिंक - https://nationallawuniversitydelhi.in/notification/20241207061800.pdf. पर एक्टिव था, जिसे बाद में हटा लिया गया।
AILET Exam
- फोटो : nationallawuniversitydelhi.in
इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
उम्मीदवार ध्यान दें, उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो आज, 8 दिसंबर को शाम 5 बजे खुलेगी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर, रात 8 बजे है। अभ्यर्थियों को अपने दावों का समर्थन करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इसके अलावा, आईलेट 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्ति किसी अन्य तरीके से स्वीकार नहीं की जाएगी। आईलेट 2025 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
आपत्ति शुल्क भी हुआ दोगुना
आईलेट उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्ति शुल्क भी दोगुना कर दिया गया है। आईलेट 2025 उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित की गई है।
संभावित अंकों की ऐके करें गणना
उत्तर कुंजी 2025 की मदद से संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे
- हल न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।