फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AILET 2027 Exam: आईलेट एग्जाम की तारीख घोषित, दिसंबर में होगी NLU दिल्ली की प्रवेश परीक्षा; देखें शेड्यूल

Fri, 24 Jul 2026 10:43 AM IST
Shahin Praveen सीमा शर्मा

सार

AILET 2027: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली ने आईलेट की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
AILET 2027 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AILET 2027 Exam Date: दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU Delhi) ने आईलेट 2027  परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, AILET 2027 का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

13 दिसंबर को होगी AILET 2027 परीक्षा

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU Delhi) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2027 की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 13 दिसंबर 2026, यानी रविवार को आयोजित की जाएगी।

7 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जारी अधिसूचना के अनुसार, AILET 2027 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है कि प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना पुस्तिका और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 7 अगस्त से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जहां से उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

AILET 2027: देखें आवेदन फॉर्म भरने के स्टेप्स

  • NLU दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • AILET 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से पंजीकरण करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें