फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AILET 2026 Notification OUT: आईलेट परीक्षा की अधिसूचना जारी, 10 नवंबर तक करें आवेदन; 14 दिसंबर को होगा एग्जाम

Thu, 07 Aug 2025 07:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AILET 2026 Registration: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2025 है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...
 
विज्ञापन
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली - फोटो : Official Website: nationallawuniversitydelhi.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AILET 2026: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) ने यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ, पंजीकरण प्रक्रिया भी आज, 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

AILET 2025 Important Dates: कैलेंडर में नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

एनएलयू, दिल्ली की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा 14 दिसंबर, 2025 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। एनएलयू दिल्ली में 5 वर्षीय एकीकृत बीए एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
 
कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी/पंजीकरण शुरू 7 अगस्त, 2025
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2025
परीक्षा 14 दिसंबर, 2025
आवेदन शुल्क एससी/एसटी/महिला (बीपीएल)    -    शून्य
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी    -    1000 रुपये
अन्य उम्मीदवार    -    3,000 रुपये

AILET 2026 Exam City List: इन शहरों में होगी परीक्षा

अधिसूचना के अनुसार, आईलेट 2026 परीक्षा निम्नलिखित शहरों में आयोजित की जाएगी:
  1. अहमदाबाद
  2. आसनसोल
  3. बेंगलुरु
  4. भोपाल
  5. भुवनेश्वर
  6. चंडीगढ़
  7. चेन्नई
  8. कोचीन
  9. देहरादून
  10. दिल्ली
  11. फरीदाबाद
  12. गाजियाबाद
  13. ग्रेटर नोएडा
  14. गोरखपुर
  15. गुरुग्राम
  16. गुवाहाटी
  17. ग्वालियर
  18. जमशेदपुर
  19. हल्द्वानी
  20. हिसार
  21. हैदराबाद
  22. जबलपुर
  23. जयपुर
  24. जम्मू
  25. जोधपुर
  26. कानपुर
  27. कोलकाता
  28. लखनऊ
  29. मुंबई
  30. नागपुर
  31. पटना
  32. पुणे
  33. रायपुर
  34. रांची
  35. तिरुवनंतपुरम
  36. वाराणसी 
  37. विशाखापत्तनम

यदि किसी परीक्षा शहर में उम्मीदवारों की संख्या 100 से कम है, तो उस शहर में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा और उम्मीदवार को उनकी दूसरी/तीसरी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर आवंटित किया जाएगा।

AILET 2026 Seats: किस कार्यक्रम के लिए कितनी सीटें

यूजी पाठ्यक्रमों के लिए कुल 110+10 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आईलेट मेरिट पर 110 सीटें, विदेशी नागरिकों और ओसीआई/पीआईओ के लिए मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश हेतु 5-5 सीटें। विदेशी नागरिकों/ओसीआई/पीआईओ को आईलेट से छूट प्राप्त है, लेकिन उन्हें योग्यता परीक्षा में 65% अंक प्राप्त करने होंगे।

पीजी पाठ्यक्रमों के लिए कुल 70+10 सीटें उपलब्ध हैं। आईलेट मेरिट पर 70 सीटें, विदेशी नागरिकों और ओसीआई/पीआईओ के लिए 5-5 सीटें (मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश के लिए)।
विज्ञापन

AILET 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (10+2 प्रणाली) या समकक्ष परीक्षा 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण (ओबीसी के लिए 42% और एससी/एसटी के लिए 40%) 2025 में 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एलएलबी या समकक्ष विधि स्नातक डिग्री 50% अंकों के साथ (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 45%) उत्तीर्ण और 2024 में एलएलबी के अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

आधिकारिक अधिसूचना यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें