फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AILET 2025 Result: आईलेट परीक्षा के नतीजे घोषित, आज से करें काउंसलिंग के लिए आवेदन

Fri, 13 Dec 2024 07:29 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AILET 2025 Result: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने आईलेट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही एनएलयू दिल्ली ने बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईलेट 2025 काउंसलिंग अधिसूचना भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन
AILET 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AILET 2025 Result: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) ने दिसंबर को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2025) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लॉ एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (nationallawuniversitydelhi.in) पर जाकर आईलेट 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही आईलेट 2025 फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "बीएएलएल. बी. (ऑनर्स) प्रोग्राम की मास्टर प्रश्न पुस्तिका के खंड "सी" (अर्थात प्रश्न संख्या 131, 132, 133, 134, 135, 143, 145, 146, 148, 149 और 150) में कुछ प्रश्नों के उत्तर पर आपत्तियां थीं। मास्टर प्रश्नों के उत्तर में त्रुटि मास्टर प्रश्नों में अनुक्रमिक मुद्दों के कारण है, न कि प्रश्नों की सामग्री के कारण।"

आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीए एलएलबी पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए कुल 18,717 उम्मीदवार और एलएलएम पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए 2,343 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

एनएलयू दिल्ली ने 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आईलेट 2025 परीक्षा आयोजित की थी। आईलेट 2025 उत्तर कुंजी 8 दिसंबर को जारी की गई थी। आईलेट 2025 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 8 से 10 दिसंबर तक खुली थी।
विज्ञापन


आज से शुरू होगा काउंसलिंग
एनएलयू दिल्ली आईलेट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2025 विश्वविद्यालय कल 13 दिसंबर को ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म के लिए श्रेणीवार उम्मीदवारों को आमंत्रित करेगा। आईलेट 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2024 है।

एनएलयूडी ने टॉपर्स की सूची की घोषणा नहीं की है एनएलयू दिल्ली ने आईलेट 2025 के नतीजे घोषित करते हुए केवल उम्मीदवारों की संख्या और श्रेणी के आंकड़े ही जारी किए। 
आवेदन शुल्क
एनएलयूडी स्नातक स्तर पर काउंसलिंग पंजीकरण के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से 30,000 रुपये तथा आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों से 20,000 रुपये शुल्क लेता है।
विज्ञापन

परिणाम कैसे करें डाउनलोड? 
उम्मीदवार आईलेट 2025 परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:  
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।  
  • अब अपने AILET 2025 खाते में लॉग इन करें।  
  • दिए गए स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।  
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें