फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AILET 2025 Result OUT: आईलेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, बीए.एलएलबी के लिए कुल 22,532 उम्मीदवारों ने दिया एग्जाम

Thu, 18 Dec 2025 04:51 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AILET 2025 Result OUT: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली ने आईलेट 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दी वेबसाइट से तुरंत चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AILET 2025 Result: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), दिल्ली ने अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2025 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 4 दिसंबर, 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 36 शहरों के 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


दिल्ली राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने बी.ए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2026 का आयोजन 14 दिसंबर, 2025 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया।

बीए.एलएलबी के लिए कुल 22,532  उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

बीएएलएलबी (ऑनर्स) परीक्षा में कुल 23,960 उम्मीदवार पंजीकृत थे। इनमें से 13,537 महिलाएं, 8,994 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा में कुल 22,532 उम्मीदवार उपस्थित रहे, जिनमें 13,537 महिलाएं, 8,994 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। वहीं, अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 1,428 रही, जिसमें 792 महिलाएं और 636 पुरुष शामिल थे।

2,787 उम्मीदवारों ने दी एलएलएम परीक्षा

एलएलएम परीक्षा में कुल 3,257 उम्मीदवार पंजीकृत थे। इनमें 1,947 महिलाएं, 1,309 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा में 2,787 उम्मीदवार उपस्थित रहे, जिनमें 1,681 महिलाएं, 1,105 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 470 रही, जिसमें 266 महिलाएं और 204 पुरुष शामिल थे।

Trending Videos

देखें श्रेणीवार पूरा आंकड़ा

श्रेणी बी.ए.एल.बी. (ऑनर्स) पंजीकृत एल.एल.एम. पंजीकृत कुल पंजीकृत बी.एएलबी (ऑनर्स) परीक्षित एल.एल.एम परीक्षित कुल परीक्षित
सामान्य 13,785 1,901 15,686 12,976 1,637 14,613
अनुसूचित जातियां (SC) 2,661 521 3,182 2,400 425 2,825
अनुसूचित जनजातियां (ST) 731 165 896 649 122 771
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 4,842 498 5,340 4,630 452 5,082
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1,941 172 2,113 1,877 151 2,028
कश्मीरी प्रवासी 0 11 11 0 11 11
कुल 23,960 3,257 27,217 22,532 2,787 25,319
दिव्यांग (PWD) 149 30 179 139 22 161
विज्ञापन

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध AILET 2025/2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें