विद्यार्थी (फाइल फोटो)
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्रों को बीएएलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इस प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि के बारे में परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सूचना दी जाएगी।