अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग आयोजित करेगा। ओपन राउंड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी की 24 सितंबर से शुरू हो गई है और 28 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए उम्मीदवारों को aiimsexams.org के जरिए अपना पंजीकरण कराना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी।