फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS: बीएससी कोर्स में दाखिले के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें मुख्य तारीख

Thu, 07 May 2020 01:53 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने बीएससी B.Sc (ऑनर्स) नर्सिंग, B.Sc नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), B.Sc पैरामेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए फिर से आवेदन शुरू कर दिए हैं। बता दें कि कोर्सेस के लिए उम्मीदवार का प्रवेश एक परीक्षा के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

 
एम्स द्वारा जारी किए गए संशोधित तिथियों के अनुसार, उम्मीदवार 4 मई से 11 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले दिसंबर 2019 महीने में जारी हुए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 6, 20 और 28 जून, 2020 को एम्स बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) और बीएससी (पैरामेडिकल कोर्सेस) में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। जबकि 6 जून और 4 जुलाई 2020 को एमएससी नर्सिंग, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और अन्य एमएससी कोर्सेस में दाखिले के लिए परीक्षा होगी।

बता दें कि परीक्षा तिथि में कोई बदलाव की सूचना सामने नहीं आई है। नोटिस केवल रजिस्ट्रेशन तिथि के लिए जारी हुआ है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस पढ़ें। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना नोटिस पढ़ सकते हैं। ध्यान दें कि बीएससी में एडमिशन लेने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं एमएससी में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार ग्रेजुएट होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी हुआ नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें