ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने बीएससी B.Sc (ऑनर्स) नर्सिंग, B.Sc नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), B.Sc पैरामेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए फिर से आवेदन शुरू कर दिए हैं। बता दें कि कोर्सेस के लिए उम्मीदवार का प्रवेश एक परीक्षा के माध्यम से होगा।
एम्स द्वारा जारी किए गए संशोधित तिथियों के अनुसार, उम्मीदवार 4 मई से 11 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले दिसंबर 2019 महीने में जारी हुए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 6, 20 और 28 जून, 2020 को एम्स बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) और बीएससी (पैरामेडिकल कोर्सेस) में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। जबकि 6 जून और 4 जुलाई 2020 को एमएससी नर्सिंग, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और अन्य एमएससी कोर्सेस में दाखिले के लिए परीक्षा होगी।
बता दें कि परीक्षा तिथि में कोई बदलाव की सूचना सामने नहीं आई है। नोटिस केवल रजिस्ट्रेशन तिथि के लिए जारी हुआ है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस पढ़ें। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना नोटिस पढ़ सकते हैं। ध्यान दें कि बीएससी में एडमिशन लेने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं एमएससी में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार ग्रेजुएट होने चाहिए।
जारी हुआ नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...