AIIMS PG 2020: ऑल इंडिया इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने पीजी परीक्षा के लिए अंतिम आवेदन की डेटशीट जारी कर दी है। जो लोग इस परीक्षा में भाग लेंगे उनके लिए 20 मार्च से 4 अप्रैल तिथि तय की है। यानी उम्मीदवार 20 मार्च से 4 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जहैं तक बात है फाइनल रजिस्ट्रेशन का स्टेटस देखने की तो उनके लिए तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है।
मुख्य जानकारी-
- बता दें कि उम्मीदवार को फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। और 4 अप्रैल 2020 शाम 5 बजे या उससे पहले फाइनल रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- ये भी ध्यान रखें कि फाइनल रजिस्ट्रेशन आरयूसी कोड जनरेट करने वाले ही कर सकते हैं।
- इसके लिए एम्स में एक नया नोटिस जारी किया है। एडमिशन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी परीक्षा आयेजित की जाएगी।
- बता दें कि यह परीक्षा तीन घंटे होगी।
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पीजी दाखिलों को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथियों में बदलाव किया गया है।
- जिन छात्रों ने बेसिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। फाइनल रजिस्ट्रेशन की डेट को भी रिवाइज किया गया है। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि जिन कैंडिडेट्स का बेसिक रजिस्ट्रेशन स्टेटस स्वीकृत होगा, उनको फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए कोड जेनरेट करना होगा। फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए कोड जेनरेशन शुरू हो चुका है।
यहां कराएं करेक्शन : https://www.aiimsexams.org/