AIIMS Delhi Nursing Officer Exam Result 2019: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह एक लिखित परीक्षा थी, जिसके नतीजे अब घोषित हुए हैं।उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी देख सकते हैं।
AIIMS Nursing Officer Result 2019 ऐसे देखें अपना परिणाम -
- सबसे पहले एम्स की ऑफिशयल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर ‘Recruitment’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- अब नर्सिंग ऑफिसर पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
मुख्य जानकारी-
- बता दें कि एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर को किया था।
- परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
- ये परीक्षा एम्स के साथ-साथ दिल्ली के चार अन्य केंद्रीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए आयोजि की गई है।
ये भी पढ़ें : जानें मोदी सरकार ने 100 दिनों में शिक्षा के लिए क्या-क्या किया
अपने परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।