AIIMS NORCET 9 Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
AIIMS NORCET 9 Result 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-9) का परिणाम 18 सितंबर को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए कुल 88,902 उम्मीदवार पंजीकृत थे। कुल 82,660 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 46,014 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, कुल 19,334 उम्मीदवारों को NORCET-9 के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर अपने लॉगिन डिटेल्स (कैंडिडेट आईडी/मोबाइल नंबर और पासवर्ड) के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।