दो चरणों में आयोजित होगी परीक्षा
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा NORCET प्रारंभिक परीक्षा 12 अप्रैल को होगी, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा, जो कि कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी, 2 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन दोनों परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
एम्स नोर्सेट-8 2025 परीक्षा में दो चरण होते हैं: प्रारंभिक और मुख्य। प्रारंभिक परीक्षा में नर्सिंग और नॉन-नर्सिंग विषयों से संबंधित कुल 100 प्रश्न होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 खंडों में विभाजित 160 प्रश्न होंगे।
योग्यता और आयु सीमा
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार का भारतीय नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची
एम्स नॉर्सेट 8 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको कैंडिडेट आईडी, मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- अब आपकी शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- सिटी क्लिप को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।