एम्स नॉरसेट-10 मुख्य परीक्षा कब होगी?
एम्स नॉरसेट-10 मेंस परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण है। इस वर्ष लगभग 14,527 उम्मीदवारों ने स्टेज-1 पास कर स्टेज-2 के लिए क्वालिफाई किया है।
यह भर्ती अभियान कुल 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एम्स नॉरसेट परीक्षा के माध्यम से देशभर के सभी एम्स संस्थानों के साथ-साथ अन्य प्रमुख संस्थानों जैसे JIPMER, NITRD और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भी नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती की जाती है।
नॉरसेट-10 का परीक्षा पैटर्न क्या है?
नॉरसेट 2026 मेंस परीक्षा 180 मिनट (3 घंटे) की होगी। इसमें कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जो 160 अंकों के होंगे। प्रश्न मुख्य रूप से नर्सिंग विषयों पर आधारित (केस-बेस्ड) होंगे।
जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।